Monday, 20 August 2012

ब्रेक के बाद..........




                           ज़्यादातर चैनल मे हर दो मिनट बाद यह देखने को मिलता है कि एंकर बोलेगी मिलते है एक छूटे से ब्रेक के बाद , ब्रेक के खबरों का सिलसिला जारी रहेगा....लेकिन खबरों का सिलसिला आज तक जारी न रह पाया , फिर से दो मिनट बाद एंकर कि वही एक बात मिलते है ब्रेक के बाद..............................
         टीवी चैनलो मे एक होड सी लगी है, खबरे कम बिज्ञापन ज्यादा और कौन चैनल कितना बिज्ञापन लेकर कितना पैसा बना ले यही उनकी पहली प्राथमिकता रहती है। दर्शक टीवी के सामने बैठे – बैठे खीझ जाता है और रिमोट लेकर दूसरा चैनल बदलता है तो उस पर भी वही हाल, हर समाचार और धारावाहिकों मे आधे घंटे मे लगभग 5-6 बार ब्रेक होता है, और आधे घंटे के कार्यक्रम मे 15 मिनट बिज्ञापन दिखाया जाता है।
                 अब इन सब से दर्शको को मुक्ति दिलाने के लिए ट्राई ( भारतीय दूरसंचार नियमन प्राधिकरण ) ने एक अहम फैसला लिया है, ट्राई ने कहा है कि कोई भी चैनल वाले एक घंटे के कार्यक्रम मे सिर्फ 12 मिनट  के लिए ही ब्रेक ले सकता है। अब यह सवाल उठता है कि क्या सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय इस नियम को सही से लागू कर पाएगा, क्यूंकि ट्राई के इस फैसले के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा था कि प्रसारको कि राय लिए बिना यह नियम लागू नहीं किया जा सकता है। 

No comments:

Post a Comment